अनलॉक 2 के बाद यह है हमारी राजधानी का हाल , फिर से मिले 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज ,इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य भी

प्रतीकात्मक चित्र


इब्राहिमगंज में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले


 


भोपाल :  राजधानी में बुधवार को 58 नए मामले मिले। पुराने शहर के इब्राहिमगंज में एक दिन के अंतराल के बाद फिर से 12 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं। वहीं, बंगरसिया के सीआरपीएफ में एक और जवान पॉजिटिव मिला। साथ ही मैनिट परिसर में भी 3 संक्रमित मिले।


 


 


भोपाल में बटालिया जवानों के संक्रमित होने से हड़कंप मचा


 


नए संक्रमितों में बटालिया में दो, विजय नगर में 3 और बैरागढ़ से तीन नए मरीज मिले। अब भोपाल में संक्रमितों की संख्या 2856 हो गई है। 2194 लोग अब तक स्वस्थ होकर जा चुके हैं। अब भोपाल में 498 केस एक्टिव बचे हैं।


 


 


लोगों का कहना है हमने आत्म बल और संयम से करो ना पर जीत पाई 


 


इधर, चिरायु अस्पताल से 25 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर सुबह 11 बजे घर के लिए रवाना हो गए। लोगों ने कहा कि हमने आत्मबल और संयम से कोरोना पर जीत पाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना का इलाज संभव है। अपने मनोबल को ऊंचा रखते हुए संक्रमण से जीता जा सकता है।