ज्योतिरादित्य के मंत्रियों का पलड़ा भारी , 28 मंत्रियों की शपथ के साथ ही शिवराज मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 34 हो गई

फाइल फोटो


गोपाल भार्गव में मंत्रिमंडल की सबसे पहली शपथ ली 


 


 


भोपाल. गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। भाजपा के आठ बार के विधायक और शिवराज की पिछली सरकारों में मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने सबसे पहले शपथ ली। जबकि, गोपाल भार्गव के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर अससमंजस था। 


 


 


राज्य मंत्रियों में ज्योतिरादित्य के समर्थकों का पलड़ा भारी 


 


 


मंत्रिमंडल विस्तार में 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री मंत्री बनाए गए हैं। कैबिनेट में भाजपा के 12, सिंधिया गुट के 5 और कांग्रेस छोड़कर आए 3 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं, राज्यमंत्रियों में ज्योतिरादित्य के सर्मथकों का पलड़ा भारी रहा है।


 


 


भाजपा के 101 विधायकों में से 19 विधायकों ने शपथ ली 


 


 


गुरुवार को 28 मंत्रियों की शपथ के साथ ही शिवराज मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 34 हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 22 पूर्व विधायकों में 14 को मंत्री बनाया गया है। वहीं, भाजपा के 101 विधायकों में से 19 को शपथ दिलाई गई है।